Monday, 20 April 2020

डुमरियागंज खंड में 14 स्थानों पर लगाया गया पारिवारिक शाखा

डुमरियागंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना वायरस के संसार गत महामारी को देखते हुए शाखाओं को कुटूम्ब में संचालित करने का निर्देश दिया है।
डुमरियागंज खंड के 14 स्थानों पर परिवार के बीच शाखा लगाया गया है। जिसमें 71 परिवार के बीच 355 स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही। इनमें 80 स्वयं सेवक 140अन्य महिला और 135अन्य पुरुष शामिल रहे।संघ के तय शुदा कार्यक्रम में ध्वज प्रणाम,सूर्य नमस्कार के 13 आसन, शारीरिक योग,समता, गणगीत, बौद्धिक और फिर प्रार्थना करने के बाद शाखा को विकिर किया गया है।धनुआडीह उर्फ हजिरवा, डुमरियागंज,बताया,बेंवा बढनी चाफा,खोरिया रघुवीर सिंह आदि स्थानों पर कुटुंब शाखा संचालित किया गया है।इस बारे में फोन पर हुई बातचीत में खंड कार्यवाह वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि संघ का प्राणवायु शाखा है उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शाखाएं लगाई गई है।स्वयं सेवकों से कहा गया है कि इस आपदा में वो असहाय परिवार के साथ पशु पक्षियों की भी देखभाल करें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। सांप सफाई पर विशेष ध्यान दें।रवि पांडेय,अमरेंद्र सिंह आदि खंड के अधिकारियों ने निर्देशित कार्यक्रम के अनुसार शाखाओं को संचालित किया है।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...