Saturday, 18 April 2020

जरूरतमंदो को रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का वितरण

बांसी।समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आवाहन पर बांसी नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी  एवं पूर्व नपाध्यक्ष चमन आरा राईनी शनिवार को बांसी नगरपालिका क्षेत्र के नेहरूनगर, लोहियानगर,निरालानगर,
गांधीनगर वार्डों के लोगों को अपने आवास पर राहत सामग्री किटचावल,दाल,आलू,प्याज,तेल,
मसाला आदि वितरण किया इस संकट के घडी में  गरीब, असहाय, जरूरतमंदो को रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का वितरण किया। नपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने लोगों से कहा कि देश में फैली महामारी  कोविड-19 वायरस से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि साफ - सफाई और सतर्कता ही एकमात्र बचाव है। घर के अंदर रहे  और  हाथ से नाक, मुह,आंख बार बार न छुयें और सरकार के आदेशों का पालन करें सरकार द्वारा पूरा देश लाँकडाउन कर दिया गया है। लोग अपने घरों में रहकर स्वयं की सुरक्षा कर सकते हैं।


No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...