Thursday, 23 April 2020

कम्युनिटी किचेन से जनसेवा

सरकार के द्वारा लॉक डाउन के मद्देनजर कम्युनिटी किचेन की शुरुआत की गई थी। इसके माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे है। इस कार्य में समाज के अनेक लोग भी अपने अपने स्तर से सहयोग कर रहे है। लखनऊ भाजपा  के पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास यादव के प्रयास से भी कम्यूनिटी किचन का संचालन पिछले अट्ठाइस दिन से किया जा रहा है। इसे उनके विजयन्तखंड  मिनी स्टेडियम गोमती नगर स्थित आवास से चल रहा है। यहां से चिनहट,मटियारी, उत्तरधौना,मल्हौर, लौलाई,कमता,देवा रोड़, हुसेडिया,कठौता,तखवा तथा गोमती नगर के आस पास के गरीब मजदूर को प्रतिदिन भोजन के पैकेट सामाजिक दूरी बना कर बटवाया जा रहा है। इन सभी को मुह ढकने हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। सामाजिक दूरी बना कर भोजन वितरण किया जाता है। राम निवास यादव ने बताया कि यह कम्यूनिटी किचन लॉक डाउन की समाप्ति तक चलाया जाएगा।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...