Thursday, 9 April 2020

कुछ ना समझ लोग है जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे

सबसे बड़ी चिंता का विषय है कि कुछ लोगों को अब भी समझ नहीं आ रहा है कि बाहर निकलना हमारे लिए हमारे परिवार के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। अभी के हालात देखकर भी नहीं समझ रहे हैं कि बाहर निकलकर हम अपना बचाव तो कर ही नहीं रहे बल्कि अपने परिवार के साथ देश के साथ भी अच्छा नहीं कर रहे हैं। बस कुछ दिनों की बात है थोड़ा सा इसकी गम्भीरता को समझिए। आप सबके साथ की इस समय बहुत जरूरत है। और उन लोगों का शुक्रिया भी जो बहुत ही अच्छा प्रयास कर रहे हैं। घर में रह रहे हैं। और कोई भ्रम नहीं फैला रहे हैं अपने परिवार के लिए अपने  देश के लिए घर में रहकर साथ दे रहे हैं । खुशियों का कोई रास्ता नहीं होता केवल खुश रहना ही एकमात्र  रास्ता है इसलिये हमें हर हाल में खुश रहना है चाहे जो भी हो । हमें खुश रहना है अपने परिवार और देश के लिए।  ईश्वर पर विश्वास रखें अटूट विश्वास को डगमगाने मत देना जो होगा  अच्छा ही होगा। कृपया लोकडाउन तक घर पर ही रहें सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें सतर्क रहें। क्योंकि जान है तो जहान है।
जय हिंद जय भारत ।।।।।।।।।।।।।।।।
अनीता श्रीवास्तव
आगरा


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...