सिद्धार्थनगर 14 अप्रैल 2020/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस एवं लाॅकडाउन के दृष्टिगत जनपद में 40 क्वारिन्टाइन स्थल ग्रामीण क्षेत्र में तथा 07 क्वारिन्टाइन स्थल शहरी क्षेत्र में बनाये गये है जिसकी क्षमता क्रमशः 2677 व्यक्ति व 1650 तथा 2475 व्यक्ति होम क्वारिन्टाइन में कुल 6802 व्यक्तियों की है।
जनपद में अब तक 12319 व्यक्तियों को होम क्वारिन्टाइन किया गया था जिसमें से 9844 व्यक्ति क्वारिन्टाइन पूर्ण कर डिस्चार्ज तथा 2475 व्यक्ति अभी भी होम क्वारिन्टाइन है।
जनपद में अब तक 7351 व्यक्तियों को इन्स्टीट्यूशनल क्वारिन्टाइन किया गया था, जिसमें से 6862 व्यक्ति क्वारिन्टाइन पूर्ण कर डिस्चार्ज हो चुके है तथा 489 व्यक्ति अभी भी इन्स्टीट्यूशनल क्वारिन्टाइन है।
जनपद में अब तक 40 व्यक्तियों को हास्पिटल क्वारिन्टाइन किया गया था जिसमें से 18 व्यक्ति क्वारिन्टाइन पूर्ण कर डिस्चार्ज हो चुके है तथा 22 व्यक्ति अभी भी हास्पिटल में क्वारिन्टाइन है।
जनपद में कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से सकं्रमित नही है।
जनपद में कुल 15 सरकारी एवं 47 गैर सरकारी कुल 62 सामुदायिक रसोई कार्यरत है।
राजस्व विभाग द्वारा 24303 व्यक्तियों में रूपये 243.03 व श्रम विभाग द्वारा 5457 श्रमिको में रू0 54.57 कुल रू0 297.60 लाख का वितरण किया गया। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 206676 श्रमिको को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है।
जनपद में धारा-188 आई0पी0सी0 के अन्तर्गत 88 अभियोग पंजीकृत एवं 413 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
जनपद में अब तक 1792 वाहनों का चालान व सीज की कार्यवाही की गयी है।
ई0सी0 एक्ट के अन्तर्गत 09 अभियोग पंजीकृत किये जा चुके है।
जनपद में फल एवं सब्जी की डिलीवरी हेतु 580 मोबाइल वैन/ई-रिक्शा/ट्रैक्टर (मोटर चलित) व 378 ठेला/हत्थु गाड़ी (मैनुअल चलित) 958 साधनों को लगाया गया है।
डोर-टू डोर दूध पहुॅचाने वालो की संख्या-135 है।
जनपद में किराना सामग्री की डोर डिलेवरी करने वाले प्रोविजन स्टोरों की संख्या-170 है तथा 340 प्रोविजन स्टोर के माध्यम से होम छिलीवरी की जा रही है।
जनपद में कुल 473686 राशन कार्डो को चिन्हित किया गया है जिसमें से 421530 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। निःशुल्क श्रेणी के कुल 307892 राशन कार्डो को चिन्हित किया गया है जिसमें से 206676 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है।
जनपद में आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति के सम्बन्ध में आज कुल 37 शिकायते जिसके सापेक्ष 37 का निस्तारण किया गया। कोई भी शिकयत निस्तारण हेतु अवशेष नही है।
उक्त आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सीताराम गुप्ता ने अपनी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
हिन्दी दैनिक उमेश वाणी समाचार पत्र(सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश)
Tuesday, 14 April 2020
लाक डाउन काल में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न संचालित योजनाओं की दी जानकारी
उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल
सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...

-
* कई स्थानों पर एसडीएम, सीडीओ व निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेश, लखनऊ रहें। सरताज आलम सिद्धार्थनगर। शासन द्वा...
-
सरताज आलम सिद्वार्थनगर। तीमारदार बनकर डीएम पहुंचे मेडिकल कालेज। जनपद सिद्वार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में जिलाधिकारी ...
-
* जेई ने वीडियो बनाकर पीड़ित महिला को कर रहा था ब्लैकमेल। सरताज आलम बस्ती। एक कमरे में बिजली विभाग के जेई और पीड़ित महिला। बिजली विभाग के...
No comments:
Post a Comment