Tuesday, 12 May 2020

आगरा: नदियों को छलनी कर रहे खनन माफिया, तोड़ दी गाँव की सीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

आगरा। किरावली क्षेत्र से खनन माफियाओं द्वारा चम्बल खनन जारी है। इलाके के कई स्थानों से चम्बल की निकासी व्यावसायिक तौर पर धड़ल्ले से हो रही है। जिन्हें अन्य क्षेत्रों मे बेचने के लिए ले जाया जाता है। ट्रैक्टर-ट्राली से ले जाई जाती चम्बल की खेप खनन मानकों के विपरीत धुलाई करते हैं। यहां ओवरलोडिंग आमबात है। रेत से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर खनन माफिया के गुर्गे आराम से गुजर रहे हैं। पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर रही। सवाल उठ रहे हैं कि माफिया पर यह मेहरबानी क्यों? 


चम्बल का अवैध खनन कर रहे दर्जनों ट्रैक्टर ट्रौलियों ने कई गांवों के रास्तों की सीसी तोड कर रास्ते बेकार कर दिये हैं गाँव वासी मना भी करते हैं लेकिन खनन माफिया दबंगई से चम्बल के भरे वाहनों को लेकर जाते हैं। व गाँव वासियों को धमकाते भी हैं। 
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिह चाहर ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र बघेल, जिलाध्यक्ष मालती चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा है कि धौलपुर चम्बल से चम्बल लेकर आने वाले वाहनों ने गांव लालपुर, भाकर ,भिलावली, विधौली (सभी थाना खैरागढ़)व सालह नगर, सौनिगा, बहा, बघा, नारौल (सभी थाना कागारौल) के गांव वासियों का जीना हराम कर दिया है। रालोद नेताओं ने कहा है कि गांव वालों ने थाना खेरागढ व थाना कागारौल की पुलिस को अनेक बार लिखित शिकायत अवैध खनन के वाहनों को रोकने की मांग की है लेकिन इलाका पुलिस ने आज तक कभी कोई कार्य वाही नहीं की है इससे गांव वासियों में आक्रोश व्याप्त है। 


रालोद नेताओं ने कहा है कि थाना खेरागढ के गांव लालपुर ,भाकर होकर सालह नगर बरूअर के रास्ते सौनिगा होकर निकलने वाले चम्बल से भरे वाहनों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है इससे लाखों रूपये महीने के राजस्व का नुकसान हो रहा है। 
रालोद नेताओं ने जिलाधिकारी आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उक्त मार्गों से होकर हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग की है। नेताओं ने कहा है कि यदि शीघ्र अवैध खनन नहीं रोका गया तो वह मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे। 
                भवदीय 
    कप्तान सिह चाहर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, नरेन्द्र बघेल, मालती चौधरी।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...