Monday, 11 May 2020

ईद व रमजान में शॉपिंग ना कर बचत करने व जरुरतमंदों की मदद करने का किया आह्वान

बढ़नी सिद्धार्थ नगर। रहमानिया पब्लिक स्कूल खैरी उर्फ झुंगहवा बढ़नी सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ सहायक अध्यापक सद्दाम खान  ने मुस्लिम समाज से ईद व रमजान में शॉपिंग ना कर बचत करने व जरुरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया है। सद्दाम खान ने कहा कि आज कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया लॉकडाउन में फंसी है। मक्का में काबा शरीफ का तवाफ बंद है।
मस्जिदों में नमाज और तरावीह बंद है। आज इतनी बड़ी आबादी को खाने के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। इसलिए यह हम सबको मिलकर तय करने का समय है कि हमारी प्राथमिकता फिजूलखर्ची कर कपड़े और साज सज्जा का सामान खरीदना है या फिर जरुरतमंदों की मदद करना। सभी लोग यह कोशिश करें कि अपने आसपास परेशान लोगों की मदद कर उनकी खुशी का जरिया बनें।
 रमजान और ईद के लिए कोई भी अनावश्यक खरीददारी से परहेज करें। महिलाएं भी खरीददारी से बचें। हो सकता है कि इस महामारी की वजह से परेशानी और आगे तक बढे, इसलिए मौजूदा संशाधनों का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग ही समझदारी है।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...