Saturday, 30 May 2020

किसान मसीहा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाये,विभिन्न संगठनों ने की मांग

 


आगरा। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 33 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई राष्ट्रीय लोक दल विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं और चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों ने दीवानी स्थित आईलैंड पर चौधरी साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एक स्वर में मांग की स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने देश के गांव गरीब किसान मजदूर के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया और देश का किसान मजदूर आज भी उन्हें अपने मसीहा के रूप में याद करता है इसलिए किसान मजदूरों के सम्मान में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि कौरोनाै जैसी महामारी से निपटने के लिए स्व चौधरी चरण सिंह की नीतियां ही प्रासंगिक हैं जो आज भी किसान, गाँव, गरीब व मजदूरों के बचाव के लिये जरूरी है। रालोद जिलाध्यक्ष मालती चौधरी व मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र बघेल ने उन्हे भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की। दीवानी चौराहे से प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष मालती चौधरी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहरू पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल चौधरी दिलीप सिंह कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह फौजदार जाट महासभा के ङा कुमरेन्द्रसिंह,जितेन्द्र चाहर व चौधरी जगबीर सिंह रालोद आईटी प्रकोष्ठ के वीर फौजदार चौधरी दिलीप सिंह अजय चाहर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चौ बच्चू सिंह आदि प्रमुख थे। भवदीय कप्तान सिह चाहर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...