आगरा। लॉक डाउन में आंगनबाड़ी केंद्रों से बटने वाला पुष्टाहार लाभार्थियों को घरों पर पहुंचाया गया। आगरा जनपद के 283325 लाभार्थियों को अभियान चलाकर पुष्टाहार दिया। इसमें बच्चे, गर्भवती महिलाएं और धात्री महिलाएं शामिल थीं।
कोरोना वॉयरस को हराने के लिए लॉक डाउन का पालन करने वाले लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों तक नहीं बुलाया गया। बल्कि, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने 16 विकासखंडों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के हाथों से लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण कराया। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और बच्चों ने पुष्टाहार प्राप्त किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव ने बताया कि 22 अप्रैल से अभियान शुरू हुआ था। इसमें छह माह से तीन वर्ष तक के 139444 और 3 से 6 वर्ष तक के 67213 बच्चों, 33411 गर्भवती महिलाएं, 34339 धात्री महिलाएं और 8918 किशोरी बालिकाओं को पुष्टाहार दिया गया।
---------
लाभार्थियों का आंकड़ा
विकासखंड लाभार्थी
1.बाह 15068
2.खंदौली 215552
3.बरौली अहीर 26384
4.शहर आगरा 19160-171 केंद्र
5.फतेहपुर सीकरी 20272
6.सैंया 16803
7.खैरागढ़ 16123
8.अकोला 14974
9.फतेहाबाद 19612
10.जैतपुर कलां 14097
11. विचपुरी 14265
12.एत्मादपुर 16103
13.पिनाहट 12299
14 जगनेर 12272
15- शमशाबाद 25578
16-किरावली 18263
No comments:
Post a Comment