Wednesday, 13 May 2020

मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए लगाए जाएंगे बोर्ड

सिद्धार्थनगर। जनपद में मनरेगा योजनांतर्गत कराऐ जा रहे कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्य पर जन सूचना बोर्ड लगवाए जाने के निर्देश दिये गये है। सरकार द्वारा बोर्ड निर्माण राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से बनवाने का निर्देश दिया है। ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आजीविका में सम्वर्धन किया जा सके।
 जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों में ऐसे स्वयं सहायता समूहों/ग्राम संगठन का मनरेगा की साइड पर पंजीकरण कराकर जन सूचना बोर्ड बनवाने हेतु समूहों की आपूर्ति की जा रही है। इस कार्य हेतु जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ऐसे स्वयं सहायता समूह चिन्हित कर ले जिनमें राज मिस्त्री का काम करने वाले लोग हों जिससे आसानी के साथ बोर्ड निर्माण कराकर आपूर्ति की जा सके। जनपद में मनरेगा कार्यो में समूहों द्वारा 6864 आई0बी0 बोर्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रत्येक बोर्ड की लागत धनराशि रू0 5000.00 निर्धारित की किया गया है।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...