Monday, 1 June 2020

अर्ध शताब्दी पूर्व लगा लकड़ी का पोल ,विद्युत विभाग की लापरवाही का कर रहा गवाही

डुमरिया गंज तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा खोरिया रघुवीर सिंह में सन 1965 मे लगा लकड़ी का पोल दुर्घटना को दावत दे रहा है क्या कि यह लकड़ी का पोल आज से लगभग आज लगभग 54 वर्ष पहले लगाया गया था उसी के सहारे विधुत विभाग सप्लाई कर रहा है जो कि आज दो तीन वर्ष पहले से ही जर्रर लकड़ी का पोल पुरी तरह छतिग्रस्त हो चुका हैं जिसमें कई लकड़ी के पोलो पर डण्डा या टेक लगा कर काम चलाया जा रहा हैं लेकिन सीमेंटड पोल नहीं लगाया जा रहा जिसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से 17/10/2018 को महोदय मण्डलायुक्त को प्रेषित किया गया था जिसका निस्तारण हेतु जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर को महोदय मंण्लायुक ने किया था तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने कार्यालय अधीक्षक अभियन्ता,अभिक्षण अभियन्ता विधुत विवरण खण्ड सिद्धार्थ नगर को प्रेषित किया उसके उपरांत अधीक्षक अभियन्ता ने 24/01/2019 को जन सुनवाई एप्लीकेशन पर यह रिपोर्ट लगाकर अभ्यर्थी को  अवगत कराया गया कि हमारे हमारे विधुत वितरण खण्ड मे भण्डार में आप के कहने के अनुसार सामाग्री उपलब्ध हो जाऐगी तभी हम कार्य करवा पाएंगे खोरिया रघुवीर सिंह के ग्राम सभा की यहा स्थित हैं आज भी यह लकड़ी का जर्जर पोल किसी के घर को टेक लगा रखा हैं तो कहीँ लकड़ी के पोलोंं मे जोड़ लगा कर और कहींपोल को सहारे दे कर भगवान भरोसे टिकाया गया हैं इसकी शिकायत विधुत विभाग को कई बार की जा चुकी हैं पर आज तक कोई अधिकारी या कोई जनप्रतिनिधि इस लकड़ी के पोलो पर ध्यान नहीं दिया ऐसे में क्या भरोसा किया जा सकता है कि जर्रर लकड़ी का पोल सिमेंटेड  खम्भे मे परिवर्तित किया जाऐगा गाँव के अशोक दुबे ,अनुज दुबे, नियाज अहमद, आलिम,अयोध्या कोहार ,सुरेश मौर्या, रामेश, विश्वनाथ धर दुबे, आदि लोगों का कहना हैं कि सडे हुए लकड़ी के जर्रर पोल बदल कर नया सिमेंटेड पोल लगया जाए और नंगे तार को वदल कर एल टी केवल द्रारा बिजली सप्लाई की जाएं अन्यथा कोई हादसा होने पर जिम्मेदार उप केन्द्र विधुत विभाग पथरा बाजार की होगी ।।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...