Friday, 5 June 2020

संपर्क मार्ग की सूरत बद से बदतर हुई

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कोनकटी से रमवापुर बंधे तक जाने वाला मार्ग टूट कर विखर गया है।अभी कुछ दिन पूर्व बनाए गए सड़क की हालत गंभीर है।मार्ग पर पड़ने वाले गांव अमौना तिवारी में हमेशा जल जमाव बना रहता है। कई गांवों को जोड़ने की जिम्मेदारी लिए इस मार्ग पर चलने वाले हमेशा गिरने की आशंका लेकर चलते हैं।राप्ती नदी पर बने पुल के कारण इस मार्ग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।इटवा या बांसी से चलकर गोल्हौरा होते हुए डुमरियागंज क्षेत्र में आने के लिए इस मार्ग पर सुलभता है।पेदा,रमवापुर,अमौना तिवारी,बनकटा भलुवहिया आदि गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग भी है। राष्ट्रीय इंटर कालेज तुरकौलिया भी इसी मार्ग पर स्थित है। बावजूद यह मार्ग हमेशा जिम्मेदारों के कमाऊ चाल का निशाना बन जाता है। सड़क शुरू से ही टूंटी नजर आती है।किनारे पर नाली न बनने के कारण अमौना तिवारी गांव के पास सड़क पर हमेशा जल जमाव बना रहता है । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रउआब अली रामबचन मौर्य,भोला मौर्य ,प्रधान लवकुश,रामरक्षा आदि ने विभाग से इस मार्ग की रिपेयर कराए जाने की मांग की है।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...