Sunday, 19 July 2020

भाजपा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष के पति पुष्कर मिश्रा का निधन कोरोना पॉजीटिव होने पर पीजीआई में थे भर्ती


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता, नगरपालिका बस्ती की अध्यक्ष रूपम मिश्र के पति पुष्कर मिश्र का लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया है। दो दिन पूर्व कोरोना के लक्षण मिलने पर पुष्कर मिश्र की जांच हुई थी ,कोरोना संक्रमित पाये जाने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ से उन्हें लखनऊ अपोलो के लिए रेफर किया गया था ,जहाँ से अंततः उन्हें पीजीआई में भर्ती किया गया था। कल शाम तक स्वास्थ्य में सुधार की सूचनाएं आ रही थी। आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। सहज,मिलनसार,सबके लिए सदैव उपलब्ध रहने वाले पुष्कर मिश्र के निधन की सूचना से भजपा सहित अन्य राजनैतिक दलों ,सामाजिक क्षेत्र व आम जनता में शोक की लहर है।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...