Wednesday, 22 July 2020

करणी सेना ने बस्ती मंडल में महासचिव का किया नियुक्ति

सिद्धासिद्धार्थ नगर। देश के बड़े संगठन करणी सेना ने बस्ती मंडल में अपने संगठन के लिए महासचिव की नियुक्ति कर दी है। मिठवल ब्लॉक के ग्राम सिसवा निवासी अजितेश सिंह अज्जू पुत्र अनिरुद्ध सिंह को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चयन किया गया है। इस बारे में उत्तर प्रदेश में शाखा विस्तार की बातें बताते हुए मनीष सिंह मोनू अध्यक्ष बस्ती ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देश पर प्रदेश संरक्षक वकील सिंह बिसेन व प्रदेश अध्यक्ष के अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव एवं पूरी प्रांत प्रभारी आलोक सिंह अंशु के अनुमोदन पर इनकी नियुक्ति की गई है। अजितेश सिंह अज्जू अग्रिम आदेश तक इस पद पर अपनी सेवा दे सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में इस पद से हटाने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को है । संगठन में इनके लिए बेहतर शुभकामना की आशा करते हुए इनकी नियुक्ति की गई है।शक्ति सिंह, राकेश सिंह,बबलू अजीत सिंह आदि ने इनके नियुक्ति पर प्रशंशा जाहिर किया है।


No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...