Monday, 19 October 2020

आर्थिक समृद्धि के साथ सामूहिक विकास सपा राज मे ही संभव - चमन आरा प्रतिनिधि,आदर्श नगरपालिका बांसी

बांसी। बढ रह बेरोजगारी, आपसी विवाद और बाजार मे आई मंदी को सीधे प्रदेश सरकार से जोडते हुए नगर पालिका बांसी की प्रतिनिधि चमन आरा ने कहा कि रोजी के साथ विकास सपा ही दे सकती है।ये बातें बांसी के अपने संपर्क कार्यालय पर एक वार्ता के दौरान उन्होने कही है। व्यक्तिगत अपने अनुभव को साझा करती हुई कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की तरह उन्होंने भी संघर्ष किया है।सुबह से कम शाम हो जाता था पता ही नहीं चल रहा था। चल रही योजनाओं के बारे मे कहा कि सपा शासन से ही चल रही योजनाएं महिला हेल्प लाइन, महिला सुरक्षा और महिला शसक्तीकरण जैसी योजनाओं को वर्तमान सरकार अपना बता रही है।भाजपा शासन के दौरान सारी योजनाएं गर्त हो गई है।कोरोना महामारी के दौरान आई मंदी से.सरकार निपट नहीं पा रही है।अपने दैनिक परिचर्या के बारे मे बताईं कि बांसी विधान सभा क्षेत्र के गांवो मे जनसंपर्क कर रही हुं गांवो मे पहुंचने के बाद लोगों को पार्टी के द्वारा कराए गए कार्यों के बारे मे बतलाती हूँ।मिल रहा अपार जनसमर्थक हमारी उत्साह बढा रही है।एक प्रश्न के जवाब मे श्रीमती चमन आरा राइनी ने कहा कि अगर पार्टी ने मौका दिया तो विधान सभा के लिए तैयार हूं।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...