Sunday, 4 October 2020

किसानों का दर्द पूंजीवाद के कोंख से जन्मी भाजपा नहीं समझेगी- माता प्रसाद पाण्डेय

इटवा ।शनिवार को अपने इटवा विधानसभा क्षेत्र ग्राम सहदेईया में निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने किसान गोष्टी को संबोधित किया। समाजवादी विचारधारा और किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि ज्यादातर लघू एवं सीमान्त किसानों की तादाद यहां पर है और इनका दर्द पूजीवाद की कोंख से जन्मी भाजपा कभी समझ नहीं सकती है।किसानों के हित की लड़ाई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर तहसील और सदन तक लड़ने का काम करती रही है।युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से सपा से जुडऩे का अह्वान किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता केके चौधरी सुशील तिवारी सुनील यादव मिथुन सिंह वेद मिश्रा गोविंद यादव अब्दुल लतीफ संजय यादव रामफेर भाई अविनाश त्रिपाठी सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...