Saturday, 10 October 2020

मित्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के नौतन विधानसभा मे संभाला प्रचार कमान

सिद्धार्थ नगर।  मित्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री ,सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति झारखण्ड प्रदेश, सह प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के राजू श्रीवास्तव जी ने बिहार के नौतन विधानसभा क्षेत्र मे पहुंच कर प्रचार का कमान संभाल लिया है। बैरिया चौराहे पर क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सम्मानित जनता से जनसंपर्क करके बिहार में पुनः सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील किया ।उन्होने कहा विकास के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना भाजपा मे निहित है। नौतन विधानसभा क्षेत्र के साथ बिहार प्रदेश में पुनः एनडीए की सरकार को जनता फिर बनाएगी।भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय पांडेय ने भी जनता के बीच भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मे बतलाया। विधानसभा संयोजक उमेश पांडेय जी मीडिया प्रभारी अभिषेक हिन्दुस्तानी, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...