Wednesday, 21 October 2020

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षकों व माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक का किया घेराव

संतकबीर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ ने 21 अक्टूबर 2020 को 18 सूत्रीय जायज मांगों को पूरा कराने व आत्म सम्मान के लिए दिनांक 21 अक्टूबर दिन बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक संत कबीर नगर के कार्य प्राणाली से आहत होकर जोरदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी व संचालन जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने किया। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक संत कबीर नगर अकाण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। शिक्षक संगठनों द्वारा उठाई जा रही समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे हैं।आर्थिक लाभ के चक्कर में विद्यालयों में प्रायोजित विवाद खड़ा कर आपस में लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों ने जिलाधिकारी को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया।धरने में जिला विद्यालय निरीक्षक के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्य प्रणाली पर कई गंभीर आरोप लगाया गया और चेतावनी दी की अपनी आदत में सुधार लाएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। ज्ञापन में प्रमुख मांग वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा करते हुए उनके मानदेय भुगतान के लिए जनपद के सभी वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों को निर्देश जारी किए जाएं। शिक्षक शिक्षणेत्तकर कर्मचारियों के बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। जनपद के 34 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए। स्थातांतरण नियमावली के विपरीत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्टेनों मनोज कुमार श्रीवास्तव 15 वर्षों से कार्यरत हैं। आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं उनका अन्यत्र स्थानांतरण कराया जाए। शिक्षकों ने अपनी मांग मनवाने के लिए शासन प्रशासन से अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक संत कबीर नगर कार्यालय पर दिया धरना प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार पाण्डेय मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह महेश राम श्रीराम मौर्या विनोद कुमार चौधरी दिनेश चौहान सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। धरने में विंध्याचल सिंह जय चंद्र यादव विजय यादव गोपालजी सिंह विनोद चौरसिया जयप्रकाश गौतम राघवेंद्र द्विवेदी अभय शंकर शुक्ला अतीक अहमद परवेज अख्तर सहित भारी संख्या में शिक्षक आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...