Thursday, 19 November 2020

12 दिसंबर को लम्बित मामलो में निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

सिध्दार्थ नगर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मे दिनाकित 22 जुलाई 2020 के द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक12/09/2020को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि परिवर्तित करते हुए दिनांक 12/12/2020 को पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।उक्त क्रम मे माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थ नगर के आदेशानुसार निर्देश हुआ है कि दिनांक 12 दिसम्बर 2020 द्वितीय शनिवार को प्रातः10.00 बजे से सिविल कोर्ट- सिध्दार्थ नगर व वाह्य स्थित न्यायालय बासी ,डुमरियागंज एवं जिला कारागार सिध्दार्थ नगर तथा समस्त राजस्व, चकबन्दी एवं अन्य न्यायालयों में आपराधिक शमनीय वाद धारा 138 पराकम्य लिखत अधिनियम बैंक वसूली के वाद मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं परिवारिक वाद, श्रम वाद भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल विवाद ,चोरी से सम्बंधित विवाद सहित सर्विस मे वेतन सम्बन्धित विवाद सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित विवाद राजस्व वाद जनपद न्यायालय में लम्बित, अन्य सिविल वाद ,किराया सुखाधिकार व्ययादेश ,विशिष्ट अनुतोष, वाद के प्रकरण से सम्बन्धित मामलों को प्रमुखता प्रदान करते हुएं से संबंधित लम्बित मामलो को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...