Wednesday, 11 November 2020

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मांगा समर्थन

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ का मिला समर्थन


शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बृजेश कुमार पाण्डेय प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ पत्र के माध्यम से मांगा समर्थन जिस के क्रम में संगठन मंत्री ने संघ के पदाधिकारियों के समक्ष दिनांक 10/11/20 को उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की विचार गोष्ठी ऑनलाइन के माध्यम से संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि संघ एमएलसी चुनाव 2020 में शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ओम प्रकाश शर्मा गुट के अधिकृत प्रत्याशियों को संपूर्ण प्रदेश में अपना समर्थन करेगा जिसमें संस्कृत शिक्षकों से अपील की गई कि आप सब तन मन धन से शर्मा गुट के प्रत्याशी मेरठ सहारनपुर खंड से ओम प्रकाश शर्मा में मेरठ सहारनपुर स्नातक खंड से हेम सिंह पुंडीर आगरा शिक्षक खंड से जगबीर किशोर जैन बरेली मुरादाबाद शिक्षक खंड से सुभाष चंद्र शर्मा गोरखपुर फैजाबाद खंड से ध्रुव कुमार त्रिपाठी वाराणसी शिक्षक खंड से डॉ प्रमोद कुमार मिश्र लखनऊ शिक्षक खंड से आरपी मिश्र के पक्ष में अपना अपना मतदान करें और इन्हें प्रदेश के सर्वोच्च सदन में पहुंचाने का कार्य करें जिससे संस्कृत शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके उक्त आशय की जानकारी बृजेश कुमार पाण्डेय प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ ने दी और अपने तमाम साथियों से अपील भी की की आप सब अपने-अपने घरों से निकलकर ओम प्रकाश शर्मा गुट के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे और वोट दें जिससे उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के समय समर्थित प्रत्याशीयों को विजयश्री प्राप्त हो सके जयतु संस्कृतम् भारतम् संघे शक्ति युगे युगे इस सिद्धांत को आप सब मिलकर यथार्थ सिद्ध करें प्रदेश के समस्त संस्कृत शिक्षकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।


No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...