Sunday, 20 December 2020

मार्च में पंचायत चुनाव की तैयारी, चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की तलाश शुरू

वृजेश कुमार पाण्डेय। संवाददाता शिक्षा प्रकोष्ठ स्वतंत्र पत्रकार। मार्च में ही पंचायत चुनाव कराए जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चुनाव प्रशासन भी इसे ध्यान में रखकर तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में परिसीमन की कार्रवाई के साथ चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की तलाश भी शुरू हो गई है। तीन स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। इस तरह से जिला, विकास खंड एवं ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान चार पदों के लिए मतदान होगा। इस तरह से  हर बूथ पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा अलग-अलग स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...