Monday, 8 March 2021

प्रशासन बंद करे पत्रकारो का उत्पीड़न-राजेश शर्मा

 जनपद में हुआ युवा पत्रकार प्रेस क्लब का गठन,अशोक बने अध्यक्ष


सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारो के सम्मान एंव सुरक्षा के लिए पंजीकृत संस्थान युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश का गठन जनपद सिद्धार्थनगर के जिला मुख्यालय पर हुआ। जिसमें जनपद के सभी पत्रकार एकत्रित हुए। आपको बता दें कि जनपद सिद्धार्थनगर में चुनाव प्रक्रिया लगभग 15 दिनों से चल रही था, जिसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जनपद मुख्यालय के मोर्या लाॅज पर युवा पत्रकार प्रेस क्लब के जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया जनपद कार्यकारिणी में अध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार आर्य दैनिक सनशाइन,महामंत्री जितेंद्र कुमार दैनिक स्पष्ट आवाज,उपाध्यक्ष परितोष मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक,चैनल, मंत्री नफीस सलमान दैनिक न्याय प्रभारी, घनिष्ठ मंत्री विजय लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक चैनल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावत इलेक्ट्रॉनिक चैनल, संगठन मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव इलेक्ट्रॉनिक चैनल,घनिष्ठ संगठन मंत्री भैरोसिंह इलेक्ट्रॉनिक चैनल, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी हाफिज खान इलेक्ट्रॉनिक चैनल ,मीडिया प्रभारी प्रदीप साहनी इलेक्ट्रॉनिक चैनल, संप्रेक्षण नुरूल खाॅ चुने गये। जनपद स्तर पर चुनाव के बाद तहसील स्तर पर बांसी तहसील अध्यक्ष राम आशीष दुबे एवं महामंत्री पद पर रवि शर्मा चुने गए। इसी तरीके से ब्लॉक स्तर पर नौगढ़ ब्लाक से रविंद्र कश्यप और सत्य प्रकाश ,उसका ब्लॉक से अनंत मिश्रा एवं रजनीश सिंह ,बर्डपुर ब्लाक से मोहन शर्मा एंव चंद्रभान यादव, लोटन से गोविंद वर्मा एंव महेंद्र श्रीवास्तव शोहरतगढ़ से पंकज चैबे ,बढ़नी से विष्णु कुमार एंव सुनील केसी ,डुमरियागंज से मनोज कुमार पाठक ,मिठवल से अखिलेश दुबे ,खेसरहा से रवि शर्मा एंव अजय उपाध्याय, जोगिया से अजय एंव नरसिंह यादव अध्यक्ष व महामंत्री के पद पर चुने गए। आपको बता दें कि युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के लिए संघर्ष करने वाली अग्रणी पत्रकार संस्था है जो उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों में एक साथ पत्रकारों के उत्पीड़न व शोषण के विरुद्ध कार्य कर रही है इस दौरान युवा पत्रकार प्रेस क्लब के संरक्षक एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने पत्रकारों को अपने उद्बोधन में आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होने की जरूरत है पत्रकार समाज का आईना होता है आज जरूरत है हम एकजुट रहें और सच्चाई के मार्ग में चलें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश का सबसे तेजी से बढ़ने और कार्य करने वाला पत्रकारों का संगठन है जो पत्रकारों के लिए एकजुट होकर उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार है जिले पर प्रेस क्लब के गठन के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष रविंद्र नाथ त्रिपाठी,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा ,वरिष्ठ पत्रकार श्री राम सोनी मुकेश धर द्धिवेदी राकेश दूबे अरविन्द दूबे ,हार्दिक जयसवाल ,शिशिर मिश्रा ,रामू शर्मा संतोष गुप्ता ,नारायण गुप्ता ,सुधाकर मिश्र ,संतोष कुमार ,अबरार अहमद ,दीपेंद्र पांडे ,अजय कुमार ,मनोज पासवान ,अर्जुन सिंह ,अभय कुमार ,अनंत कुमार मिश्रा ,विष्णु कुमार पंकज चैबे ,चंदन कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार पटवा, सूचित वर्मा आदि पत्रकार भारी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...