Tuesday, 30 March 2021

संगठन से होता है सुरक्षा का आभास

 कार्यक्रम



बांसी, सिद्धार्थनगर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील ईकाई बांसी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को नगर स्थित एसके मैरेज हाल में  हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने  कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों का अहम योगदान रहा है। पत्रकार निर्भीक तथा निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता कर सकें इसके लिए संगठन का होना आवश्यक है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बहुत ही पुराना है। उन्होंने संगठन के कार्यालय के लिए भूमि चिन्हित करने के लिए नपा अध्यक्ष इदरीश पटवारी को निर्देशित किया।  विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंद्र शेखर त्रिपाठी ने कहा कि समाज निर्माण में पत्रकारों की भूमिका अहम है। आज लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला पत्रकार खुद को असुरक्षित महसूस करता है।  संगठन के माध्यम से एक जुटता व सुरक्षा का आभास होता है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। नपा अध्यक्ष इदरीश पटवारी, क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र, ग्रापाए के मंडल अध्यक्ष संजय द्विवेदी, बांसी इकाई के संरक्षक राजेन्द्र दुवे, सुभाष पांडेय व मोहम्मद इरफान वाकर ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने तहसील अध्यक्ष षष्टभुजा शुक्ला (गुड्डू बाबा), उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, महामंत्री उदय भान पाठक, कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा, संगठन मंत्री पिंकू त्रिपाठी आदि को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एलआईयू उपनिरीक्षक उमेश तिवारी, दशरथ चौधरी, रितेश वाजपेई, संरक्षक मोहम्मद इरफान बाकर,संरक्षक राजेंद्र दूबे, संरक्षक सुभाष पाण्डेय, आलोक श्रीवास्तव, संजय द्विवेदी, केशरी नंदन पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, योगेश कुमार राकेश त्रिपाठी, राकेश दूबे ,अवधेश दूबे, कौशल किशोर शुक्ल,सोहराब आदि मौजूद रहे।

No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...