Monday, 8 March 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरियागंज तहसील परिसर मे एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद ने किया

 बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सुपरवाइजर के साथ एकमात्र महिला अधिवक्ता हुईं सम्मानित

राकेश दूबे सहसम्पादक


 डुमरियागंजः सोमवार 08.3.202 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि  विधायक डुमरियागंज तथा अध्यक्षता उप जिलाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद डुमरियागंज ने किया। कार्यक्रम के संयोजक तहसीलदार राजेश सिंह और सह संयोजक नायब तहसीलदार रहे। संचालन तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव रहे।मौके पर क्षेत्राधिकारी खंड विकास अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी  उपस्थित रहे ।कार्यक्रम मे महिलाओं के सामूहिक उत्थान के साथ महिलाओं की देश और सामाजिक उत्थान पर प्रकाश डाला गया।डुमरियागंज तहसील प्रशासन द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों मे मे 50 से अधिक महिलाओं को आवासीय पट्टा दिया गया।इनमें 28 महिलाएं ऐसी थी जिनके पहले से सरकारी जमीनों पर घर बने हुए थे। उन्हें विनियमित करते हुए पट्टा किया गया। यह महिला सोनखर लटिया की हैं।इसके सिवा सर्वाधिक वरासत 4500 से अधिक वरासत अभियान में की गई। 125  महिलाओं को वरासत प्रमाण पत्र दिया गया। यह महिलाएं एकघरवा ,रुद्रौलिया, परसा पंडित ,शाहपुर मुस्तकाम आदि की हैं।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नर्सरी चलाने वाले समूह महिलाओं को भी सम्मानित किया गया उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही महिला समूह को प्रोत्साहित करने के लिए कोटे की दुकानें भी प्राथमिकता से आवंटित की जा रही हैं।उत्कृष्ट कार्य करने वाली राजस्व कर्मचारी महिला लेखपाल रोशनी ,प्रियंका मिश्रा, मधु श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सुपरवाइजर को भी सम्मानित किया गया एवं तहसील की एकमात्र महिला अधिवक्ता को भी सम्मानित किया गया। तहसील डुमरियागंज अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित करने हेतु वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं के नाम से सम्मानित करते हुए वृक्षों को संभल समर्पित किया गया।तहसील अंतर्गत महिलाओं को विकास योजनाओं के चयन में प्राथमिकता देने तथा एंटी रोमियो मिशन के अंतर्गत सुरक्षा  सुनिश्चित करने हेतु विकास विभाग एवं पुलिस प्रशासन को विधायक डुमरियागंज द्वारा निर्देशित किया गया

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...