Thursday, 27 May 2021

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा हेलीकाप्टर से सिद्धार्थनगर में पहुंच कर किया निरीक्षण

 दुर्गेश मूर्तिकार



सिद्धार्थनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से पूर्वान्ह 10ः57 बजे पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पहुॅचे। मुख्यमंत्री  के निरीक्षण के दौरान  स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद  जगदम्बिका पाल,  विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,  श्यामधनी राही, अमर सिंह चैधरी,  शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष  गोविन्द माधव, प्रमुख सचिव  मुख्यमंत्री  संजय प्रसाद, डीएम दीपक मीणा तथा  एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी साथ में उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान सीएम  सर्वप्रथम एकीकृत कोविड नियंत्रण कक्ष, कलेक्ट्रेट, सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान डीएम  ने  मुख्यमंत्री  को अवगत कराया कि कोरोना पाॅजिटिव होम क्वारन्टीन व्यक्तियों से प्रतिदिन फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। इसके अलावा कोविड-19 मरीजो से संबधित पोर्टल पर फीडिंग की जाती है तथा आर0आर0टी0 टीम की माॅनीटरिंग की जाती है। 

इसके पश्चात  मुख्यमंत्री  द्वारा कोविड टीकाकरण पंजीकरण कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात टीकाकरण पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। टीकाकरण कराने आये हुए लोगो से सीएम  द्वारा वार्ता की गयी। सीएम ने ए0एन0एम0 से पूछा कि कौन सी वैक्सीन लगायी जा रही है। ए0एन0एम0 मीना शुक्ला ने मुख्यमंत्री  को बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन लगायी जा रही है। टीकाकरण के बाद 30 मिनट वेटिंग कक्ष में बैठाया जाता है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगायी जायेगी।  

इसके पश्चात मुख्यमंत्री  द्वारा ग्राम पंचायत जोगिया खास, विकास खण्ड जोगिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री  द्वारा महिला ग्राम प्रधान से वार्ता की गयी। मुख्यमंत्री  ने महिला प्रधान से कहा कि निगरानी समिति के साथ मिलकर सहयोग करे। निगरानी समिति से जानकारी ली गयी कि गांव में कितने लोग कोरोना पाॅजिटिव आये है। कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजो के सम्पर्क में आने वाले तथा कोरोना के लक्षण वाले लोगो को मेडिकल किट दी गयी हैै तथा जांच भी हो गयी है। इसके साथ ही कोविड-19 लक्षण वाले लोगो की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री  द्वारा प्रवासी मजदूरो के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी।  उन्होंने कहा कि हम सभी को कोरोना के साथ दिमागी बुखार से भी लड़ना है। सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाये।  सभी लोगो को मास्क पहने, दो गज की दूरी बनाये रखने तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करने के गुण बताये। 

इसके पश्चात  मुख्यमंत्री  द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जोगिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री  द्वारा कोविड टीकाकरण कक्ष को देखा गया। मुख्यमंत्री  ने एम0ओ0आई0सी0 को निर्देश दिया कि कोविड वैक्सीन के बारे में लोगो को जागरूक करे तथा सभी का टीकाकरण कराये। कोई भी व्यक्ति वैक्सीन से छूटने न पाये। मुख्यमंत्री  ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर में 01 जून 2021 से 18 से 44 वर्ष के लोगो को कोविड-19 वैक्सीन सेन्टरो पर वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ होगा।

No comments:

ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं की ऊर्जा का रचनात्मक विकास होता है - सांसद जगदम्बिका पाल

* पीपीएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पीपीएस महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ। * युवा नेता अभय सिंह, रिंकू पाल, सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहल...