Saturday, 19 June 2021

पुलिस विभाग मे बडा फेरबदल :10 इंस्पेक्टरों के साध 02 सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

 राकेश दूबे सहसम्पादक

बांसी के प्रभारी कोतवाल शैलेष कुमार सिंह को डुमरियागंज मे मिला जिम्मेदारी

सिद्धार्थनगर। जिले मे कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए आज दिनांक 19-06-2021 को जिले के पुलिस विभाग मे भारी फेरबदल करते हुए 10 निरीक्षकों के साथ 02 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है।इसमे निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा को त्रिलोकपुर से हटाकर बांसी कोतवाली मे निरीक्षक बनाया गया है।बांसी के प्रभारी कोतवाल शैलेश कुमार सिंह को बासी से डुमरियागंज कोतवाली मे भेंजा गया है।निरीक्षक छत्रपाल सिंह को सदर से बदलकर त्रिलोकपुर की जिम्मेदारी दी गई है।निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय को पुलिस लाइन से इटवा थाने और निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव को इटवा से गोल्हौरा की जिम्मेदारी दी गई है।निरीक्षक कृष्ण देव सिंह को डुमरियागंज से बदलकर सदर की जिम्मेदारी दी गई है तो निरीक्षण अजय कुमार सिंह को मिश्रौलिया से उस्का बाजार भेंजा गया है।एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी को चिल्हिया से ढेबरुआ थाने पर  भेंजा गया है।निरीक्षक तहसीलदार सिंह को ढेबरुआ से बदलकर थाना मिश्रौलिया की जिम्मेदारी दी गई है।निरीक्षक अजय कुमार पांडेय को गोल्हौरा थाने से हटाकर प्रभारी रिट सेल मे भेंजा गया है।इसी तरह उप निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह को प्रभारी रिट सेल से थानाध्यक्ष गोल्हौरा बनाया गया है।एस आई मनोज कुमार सिंह को उस्का बाजार से सदर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार जन हित मे फैसला लिया गया है।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...