Thursday, 17 June 2021

हेरिटेज वृक्षों के चयन मे जनपद को मिला सौगात

 राकेश दूबे सहसम्पादक

100 वर्ष पुराने 100 से ज्यादा वृक्षों का हुआ चयन


सिद्धार्थनगर। जिले के प्राचीन एवं पौराणिक स्थलों एवं चिन्हों को सहेजने के क्रम मे 100 वर्ष से पुराने वृक्षों मे 100 से ज्यादा हेरिटेज (प्राचीन)वृक्षों का चयन किया गया है ।इस बारे मे प्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थ नगर आकाश दीप बधावन ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप इस जनपद में ऐतिहासिक, पौराणिक , धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व के 100 से ज्यादा हेरिटेज वृक्षों का चयन किया गया है। शासन व उत्तर प्रदेश जैव विविधता बोर्ड तथा लखनऊ  विश्वविद्यालय के स्कॉलर्स ने इनका चयन किया है । जो लगभग 100 वर्ष पुराने हैं । मुख्यमंत्री जी द्वारा इनके ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्त्व को दृष्टिगत रखकर इन  प्राचीन वृक्षों के  पर्याप्त संरक्षण पर बल दिया गया है। संरक्षण के बारे मे पूछने पर डीएफओ ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप इन  प्राचीन वृक्षों को विभाग द्वारा पूर्ण संरक्षण प्रदान किया गया है। जो पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगा। जिसके फलस्वरूप इन वृक्षों के प्रति सामान्य जनमानस व स्कूली बच्चों तथा पर्यटकों में उत्सुकता बढ़ेगी तथा इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। प्राचीन वृक्षों में नौगढ़ रेंज के पल्टा देवी में कुसुम,,चिल्हिया के टेकनार में वरगद व पाकड़, बांसी के टेकधर  मंदिर में पाकड़,खेसरहा थाना परिसर व वरगदी में बरगद  वृक्षों को भी प्रमुख तौर पर हेरिटेज वृक्ष  रूप में चयनित किया गया है।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...