Monday, 21 June 2021

राकेश त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर उनके गृह जनपद सिद्धार्थनगर मे दौड़ी खुशी की लहर

 दुर्गेश मूर्तिकार


सिद्धार्थ नगर राकेश त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर गृह जनपद सिद्धार्थनगर मे कार्यकर्ता एवं आमजनमानस में खुशी की लहर है, मृदल स्वभाव के राकेश त्रिपाठी  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी रह चुके है,और बर्तमान समय में भारत सरकार के अधिवक्ता भी हैं।

राकेश  मूलतः सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक के गांव बनौली पोस्ट बनौलीै के  निवासी है। बचपन मे पढ़ाई पीरियड से ही देश और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा था । 

राकेश त्रिपाठी  का शुरू से राजनीति के प्रति

झुकाव था,उनकी हमेशा से यही सोच थी कि लोगो के बीच अपना एक अलग स्थान हो। लोग उनके कार्यशैली एवम प्रतिभा का सम्मान करें,एक सफल व्यक्ति को जीवन मे इससे ज्यादा और क्या चाहिए, उन्होंने अपने कड़ी मेहनत, लगन, पार्टी के प्रति निष्ठा एवम समर्पण भाव से प्राप्त कर लिया। राकेश  शुरू से तेज तर्रार प्रतिभा के  धनी व्यक्ति हैं, जब टीवी चैनलों पर डिबेट करते हैं तो अपने तर्क संगत बातों से सामने डिबेट करने बैठे व्यक्ति के पास कोई जवाब नही रहता है। सामने वाला अपने आप चुप होकर अगल बगल कन्नी काटता है।

राकेश त्रिपाठी  को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर पूरे जनपद में लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं,पूरे जनपद में कार्यकर्ता हो या आमजनमानस सभी लोगो में खुशी की लहर है।

No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...