सरताज आलम
सिद्धार्थनगर
वृक्षारोपड़ जन अभियान-2023 के अन्तर्गत मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में तहसील नौगढ परिसर में हरिशंकरी का पौधा लगाया गया। इसके पश्चात तहसील परिसर नौगढ़ में वृक्षारोपड़ जन अभियान-2023 में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उ0प्र0 में वृहद वृक्षारोपड़ कार्यक्रम में शनिवार को सिद्धार्थनगर में उपस्थित हुआ हूॅ। इस आन्दोलन को जन आन्दोंलन के रूप में लेने के लिए मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 जी शनिवार को मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपड़ कार्यक्रम में गये है। सभी मंत्रीगण जनपदों में गये है तथा साथ में 01 आईएएस अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में लगाये गये है। हम लोग बिजली के बदले पैसा देते जबकि प्रकृति द्वारा हमे निःशुल्क हवा और आक्सीजन मिलता है। जन्म से जीवन की अन्तिम यात्रा तक हमे हवा मिलती है। हमे पेड़ लगाना चाहिये तथा उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिये। हमे प्रकृति को संरक्षण एवं सम्वर्धन देना है। आने वाली पीढ़ी सरकार की नही हम सबकी है। पानी का स्तर नीचे चला गया है। हमे यह संकल्प लेना चाहिये कि यदि 01 पेड़ काटना पड़े तो उसकेे बदले 02 पेड़ अवश्य लगाये। पालीथीन का प्रयोग न करे तथा जब भी सामान लेने बाजार जाये तो थैला लेकर जाये। जगह कम होने पर हमे तुलसी का पौधा लगाना चाहिए क्योकि तुलसी का पेड़ 24 घन्टे आक्सीजन देता है। पौधे अधिक होगे तो वर्षा अधिक होगी। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने मा0 मंत्री जी का स्वागत करते हुये कहा कि हमारे पूर्वज कहते थे कि 01 वृक्ष 100 पुत्र के बराबर होता है। पूरे प्रदेश में वन महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है। 6 साल में वन क्षेत्र बढ़कर 9.2 प्रतिशत हो गया है। वर्ष 2027 तक उ0प0 में वन क्षेत्र बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। जनपद को 42 लाख पौधरोपड़ करने का लक्ष्य मिला जिसे सभी विभाग मिलकर वृक्षारोपड़ कर रहे है। हम सबको पेड़ लगाना चाहिये तथा उनकी रक्षा भी करनी चाहिये। मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मा0 मंत्री जी का स्वागत करते हुये कहा कि पिछले 06 वर्षो में 137 करोड़ पेड़ लगाये गये है। आज सभी विकास खण्ड/तहसील में वृक्षारोपड़ कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति एवं मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा केन्द्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर के बच्चो पौधा दिया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति को रूद्राक्ष का पौधा दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति तथा जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीएफओ चन्देश्वर सिंह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, अजय वरुण एवं जनता आदि उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment