पंकज पाण्डेय
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर
तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत मस्जिदिया में शुक्रवार को शासन के आदेशानुसार ग्राम चौपाल का अयोजन किया गया। जिससे गांव की समस्या गांव में समाधान किया जाये। गांव में चौपाल की अध्यक्षता खण्ड सहायक विकास अधिकारी के अगुवाई में किया गया। मौके पर भारतीय स्टेट से वित्तीय साक्षरता समुदायिक स्पषिक्षण के बारें बतायें। आजीवका मिशन के बारें एडीओ आईएसबी रामसिंह ने जानकारी दिया। ग्राम पंचायत में ग्राम रोजगार के बारे में बताया। खण्ड सहायक विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा में कार्य करने वाले मज़दूरों के लाभ के बारें बताया। ग्राम पंचायत में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, बनवाने के लिये अधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र बना हो जिसमें आय छियालिस हजार से अधिक न हो, इसके जानकारी विकास भवन से समाज कल्याण से आये हुये प्रमोद मांझी जी ने दिया। किसान सहायक राजू सिंह ने किसानों को किसान सम्मान निधि के बारें में बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान शुकलावती देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार जायसवाल, ग्राम सचिव सुनीता पटेल, रोजगार सेवक राजाराम जायसवाल, ऊषा देवी, लक्ष्मी शर्मा, कोटेदार राजेन्द्र प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य बसन्त यादव, चंदे, परमजीत, दयाराम, शिव कुमार, सरजू, कल्लू, चननू, बासदेव, भगवती, खेदू, सुखदेव आदि लोग उपस्थित रहें।औ
No comments:
Post a Comment