प्रदीप उपाध्याय
सिद्धार्थनगर
भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने कहा कि उनके आदर्श व सिद्धान्त हर पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे। महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वहीं उपस्थित भाजपा नेता अभिषेक पाल ने कहा एक सशक्त भारतवर्ष के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, तेजू विश्वकर्मा, दीपक मौर्या, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, पूर्व जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी महेश वर्मा, रामस्वरूप आदि भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment