Wednesday, 12 July 2023

खेत में धान रोपाई कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत और पांच घायल

 


सरताज आलम

सिद्धार्थनगर 

तहसील क्षेत्र इटवा के ग्राम पंचायत झकहिया में सोमवार दोपहर लगभग चार बजे के लगभग अचानक बारिश के साथ गरज चमक शुरू हो गयी। इसी बीच खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और छः महिलाएं झुलस गयीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इटवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत झकहिया में अपराह्न चार बजे के लगभग बारिश शुरू हो गयी। इस बीच महिलायें खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सात महिलायें इसके चपेट में आ गयीं। इसमें 45 वर्षीय एक महिला राधिका पत्नी चन्द्रिका की मौके पर मौत हो गयी। जबकि शेष छः महिलायें 35 वर्षीय हेमा पत्नी जगदीश, 30 वर्षीय दुर्गावती पुत्री सरजू, 40 वर्षीय कानमती पत्नी सरजू, 40 वर्षीय सुनीता पत्नी सुरेंद्र, 40 वर्षीय संगीता पत्नी राजाराम, 45 वर्षीय शशि पत्नी विनोद झुलस गयी। परिजनों द्वारा घायलों को सीएचसी इटवा लाया गया। दैवीय आपदा की सूचना पर उपजिलाधिकारी करमेन्द्र तथा तहसीलदार धर्मवीर भारती सीएचसी इटवा पहुंच कर घायलों का हाल पता किया और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। जबकि राधिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं तहसील क्षेत्र इटवा के ग्राम झकहिया निवासी जिला पंचायत सदस्य इजहार अहमद ने मृतका के परिवार और झुलस गयी महिलाओं की आर्थिक पर की प्रशासन से मांग किया है।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...