Sunday, 2 July 2023

आगामी त्यौहार श्रावण मास कावड मेला के दृष्टिगत कस्बा शोहरतगढ़ में किया गया फ्लैग मार्च


प्रदीप उपाध्याय 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ गर्वित सिंह व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा रविवार को आगामी त्यौहार श्रावण मास शिव मेला को शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मय पुलिस फोर्स के कस्बा शोहरतगढ़ में गड़ाकुल, राम जानकी मंदिर, पुलिस बूथ, इक्कावन तिराहा, प्रेम गली, रमजान गली, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, गोलघर में दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में  क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ गर्वित सिंह, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय मय थाना व चौकी  के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के फ्लैग मार्च किया गया।

No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...