* लोकसभा डुमरियागंज से भाजपा से मारी हैट्रिक, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुशल तिवारी को 43886 वोटों से हराया।
सरताज आलम
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।
चौथी बार बने डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल
लोकसभा चुनाव 2024 में डुमरियागंज सीट से चौथी बार सांसद बने। लोकसभा चुनाव 2024 में डुमरियागंज सीट से भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने हैट्रिक जीत दर्ज कर इतिहास बना दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में पाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ़ कुशल तिवारी को भरी मतों से हराया। आपको बता दें कि विकास कार्यों, कम आमदनी, बढती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर पूरे देश में भाजपा के खिलाफ एन्टी इन्कोम्बेसी देखी जा रही थी। बावजूद इसके डुमरियागंज लोकसभा सीट से जगदम्बिका पाल ने हैट्रिक मार कर इतिहास बना दिया। हैट्रिक जीत पर भाजपा सांसद ने विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैय्या पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, डा0 चन्द्रेश उपाध्याय, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, राजू शाही, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल, चेयरमैन बढ़नी अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, चेयरमैन बिस्कोहर, चेयरमैन प्रतिनिधि उसका नगर हेमन्त जायसवाल, सिद्धार्थ पाठक, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच, अपना दल (एस) अनिल कुमार चौधरी सहित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी ख़ुशी व्याप्त है।
जगदम्बिका पाल ने अपनी सियासत की धार को दिखाया :
कुल 36 राउण्ड की गिनती के दौरान 14वें राउण्ड तक पाल लगभग 12 हजार मतों से आगे रहे। 15वें राउण्ड के बाद से हर राउण्ड में दो हजार से वोट जगदम्बिका पाल कि तरफ बढ़ते गयें। 20वें राउण्ड तक बीस हजार वोटों कि बढ़त बनाते हुवे 28वें राउण्ड तक 32 हजार से बढ़ते हुए आखिरी राउण्ड तक 43886 मतों के भारी अन्तर से हराकर एक बार फिर अपनी सियासत को धार दिया।
No comments:
Post a Comment