Thursday, 6 June 2024

विधायक विनय वर्मा ने बस्ती मंडलायुक्त को लिखा पत्र

सरताज आलम

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

              लोकप्रिय विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा 

विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने बस्ती मंडलायुक्त को पत्र लिखकर अधिकारियों पर जानकारी न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दिया है कि अगर अधिकारियों ने अपनी आदत में सुधार नहीं किया तो मजबूरन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वह सम्बन्धित अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेंगे। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बस्ती मंडलायुक्त को पत्र लिखकर अधिकारियों पर विकास कार्यों से सम्बन्धित जानकारी न देने का आरोप लगाया है। जिससे वह जनता को सरकारी योजनाओं की प्रगति के बारें में नहीं बता पाते। उन्होंने मंडलायुक्त से मांग किया कि सभी अधिकारियों को चेतावनी दी जायें कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के विकास कार्यों को समय से पूरी जानकारी पत्र या मौखिक रूप से मिलकर उन्हें बतायें। उन्होंने चेतावनी दिया है कि अगर अधिकारियों ने अपनी आदत में सुधार नहीं किया तो मजबूरन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वह सम्बन्धित अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेंगे। जिससे जिला प्रशासन की छवि धूमिल होगी।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...