Tuesday, 13 August 2024

पुलिस ने 06 नफर वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज आलम 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अऩ्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ दरवेश कुमार के कुशल निर्देशन में एवं थाना प्रभारी शोहरतगढ़़ अनुज कुमार सिंह मय फोर्स के नेतृत्व में सोमवार को वाद संख्या 2820/21 मु0अ0सं0 05/2021 धारा 147, 148, 323, 504, 506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों को ग्राम छतहरा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय पुत्र रामप्रसाद निवासी छतहरा, रतनदीप पुत्र राधेश्याम निवासी छतहरा, भगवान दास पुत्र पारस निवासी छतहरा, शम्भू पुत्र राजाराम निवासी छतहरा, राधेश्याम पुत्र छोटेलाल निवासी छतहरा व रामबृक्ष पुत्र रामकुमार निवासी छतहरा थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, उप निरीक्षक रामशंकर पाण्डेय, मुख्य आरक्षी राजू कुमार व आरक्षी कुलदीप शर्मा मौजूद रहें।

No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...