Wednesday, 14 August 2024

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मनाये जाने के क्रम में चित्र प्रदर्शनी किया उद्घाटन

* सांसद जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, डीएम व सीडीओ ने चित्र प्रदर्शनी द्वारा किया उद्घाटन।

सरताज आलम 

सिद्धार्थनगर।


भारत विभाजन दिनांक 14 अगस्त 1947 की स्मृति में आज विभाजन विभीषिका दिवस 14 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मनाये जाने के क्रम में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी विकास भवन में लगायी गयी, जिसका उद्घाटन सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। विकास भवन में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी का सांसद डुमरियागंज के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण द्वारा अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से देश विभाजन के समय लोगों को जिन समस्याओं का सामना किया गया, उसे दर्शाया गया है। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया रहा है। आज पूरा देश भारत को आजादी दिलाने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हेंं श्रद्धाजलि दी जा रही है। आज ही के दिन हमारे देश का विभाजन हुआ था। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...