Tuesday, 13 August 2024

चेयरमैन उमा अग्रवाल ने नगरवासियों में देश की शान राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा किया वितरण

सरताज आलम

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।


चेयरमैन उमा अग्रवाल ने एक परिवार को राष्ट्र ध्वज देते हुए 

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के चेयरमैन उमा अग्रवाल ने मंगलवार को "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" अभियान के तहत नगरवासियों के बीच देश की शान राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा वितरित कर आगामी स्वतन्त्रता दिवस के दिन अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वाहन किया। वहीं चेयरमैन उमा अग्रवाल ने लोगों को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झण्डे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया था। राष्ट्रध्वज वितरण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद अनूप कसौधन, अशरफ अन्सारी, प्रतिनिधि शिवरतन कन्नौजिया, वकील खान, बब्लू गौड़, मोनू कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...