Tuesday, 13 August 2024

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की वीरता और बलिदान को लेकर समारोह का किया आयोजन

सरताज आलम 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।


आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के शहीद बुधई स्मारक स्थल पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की वीरता और बलिदान को लेकर पुलिस विभाग द्वारा बैंड के माध्यम से राष्ट्र धुन का वादन कर उनके प्रति सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। 26वीं बटालियन गोरखपुर बैंड टीम (पीएसी) के मुख्य आरक्षी कन्हैया प्रसाद, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, उप निरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी की अगुवाई में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि काकोरी ट्रेन ऐक्शन भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। हमें इस गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जागरूक करना चाहिए। साथ ही कहा कि भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का जो योगदान था, वह अमूल्य था। काकोरी घटना काण्ड एक आत्मसम्मान की लड़ाई थी। काकोरी ट्रेन एक्शन एक ट्रेन डकैती थी। जो 9 अगस्त, 1925 को लखनऊ के पास काकोरी नामक गांव में ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के क्रांतिकारियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, राजेन्द्र लाहिड़ी सहित अन्य तमाम क्रांतिकारियों ने अंजाम दिया था। जिसमें स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान और रोशन सिंह को काकोरी डकैती में शामिल होने के लिये फांसी पर लटका दिया गया था। आज उनके बलिदान को स्मरण करने के लिए यह उत्सव मनाया जा रहा है, जो कि सराहनीय कदम है। इस दौरान सभासद अनूप कसौधन, सतीश वर्मा, अशरफ अन्सारी, वकील खान, शिवरतन कन्नौजिया, बब्लू गौड़, कमलेश गुप्ता, बी0डी0 कसौधन सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...