Wednesday, 14 August 2024

युवाओं का जोश और उत्साह देश के प्रति उनके समर्पण और राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित कर रहा - सांसद जगदम्बिका पाल

* हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है - सुभाष यदुवंश 

सरताज आलम 

इटवा/सिद्धार्थनगर।


जिले के इटवा विधानसभा में "हर घर तिरंगा" अभियान के उपलक्ष्य में बुधवार को बाइक द्वारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा यात्रा निकाली गयीं। विधानसभा शोहरतगढ़़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिए इटवा में स्तिथ भाजपा कार्यालय से नगर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए बिस्कोहर नगर में बाइक रैली निकालकर समापन हुआ। इस रैली के मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश एवं विशिष्ट अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल रहें। इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झण्डे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया था। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के दौरान हमारे क्षेत्र के युवाओं की सक्रिय सहभागिता इस आज़ादी उत्सव को एक नया रंग प्रदान कर रहा था। उनका जोश और उत्साह देश के प्रति उनके समर्पण और राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित कर रहा था। युवाओं की भागीदारी इस तरह के कार्यक्रमों की सफलता का बुनियाद होता है। वहीं बाइक तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नेता जयवर्धन तिवारी सैकड़ों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...