Tuesday, 13 August 2024

हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है - विधायक विनय वर्मा

सरताज आलम 

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।


कस्बा बढ़नी में विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से कस्बे के प्रमुख बाजारों में लोगों के बीच तिरंगे का वितरण किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता "वन्दे मातरम, जय श्री राम" नारे के साथ नगर के विभिन्न कस्बों में निकलें। इस रैली के मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा रहें। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झण्डे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया था। कार्यक्रम के भाजपा नेता त्रियुगी अग्रहरी, सन्तराम अग्रहरी, सुमित सरदार, विक्की जायसवाल, सिद्धार्थ पाठक, आशीष, विजय पाण्डेय, चन्दन, कन्हैया मित्तल, भाजपा युवा मोर्चा के विवेक गुप्ता, उपेन्द्र पाण्डेय , विवेक गुप्ता, मनोज सोनी, हरीश वर्मा, जयदयाल सोनी एवं सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव मयफोर्स सहित मौजूद रहें।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...