Sunday, 6 October 2024

अनिल चौधरी ने सभी विधानसभा शोहरतगढ़़-302 क्षेत्रवासियों को नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, छठ पूजा की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

* अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों एवं विधानसभा शोहरतगढ़़ क्षेत्रवासियों ने अनिल चौधरी मिशन (2027) से अपना दल (एस) की दावेदारी किया है। 


सरताज आलम
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

       मिशन (2027) विधानसभा शोहरतगढ़़-302

यूपी के राजनीति दलों में अपना दल नाम की भी एक पार्टी है। अपना दल की स्थापना 05 नवम्बर 1995 को डॉ0 सोनेलाल पटेल ने इंजीनियर बलिहारी पटेल के साथ मिलकर की थी। उस समय डॉ0 सोनेलाल पटेल बहुजन समाज पार्टी में थे। कांशीराम से मतभेद के चलते उन्होंने समाज के दबे कुचले कमजोरों और पिछड़ो को लेकर अपना दल की नींव रखी थी। डॉ0 सोनेलाल का 17 अक्टूबर 2009 को निधन हो गया था। तब अनुप्रिया पटेल 16वीं लोकसभा में अपना दल की सांसद थीं। इसके बाद यह दल दो धड़ों में बंट गया। अपना दल (कमरेवादी) और अपना दल (एस) नाम से पार्टी बनीं। अपना दल (कमरेवादी) का डॉ0 सोनेलाल की पत्नी कृष्णा पटेल और अपना दल (एस) का बड़ी बेटी अनुप्रिया पटेल नेतृत्व कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) इस समय चौथी बड़ी है। इस समय एडीए सरकार की सहयोगी पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पार्टी को चलाते हैं। पार्टी अपना दल (एस) में राष्ट्रीय महासचिव, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य करुणा शंकर पटेल, प्रदेश अध्यक्ष अपना दल (एस) पूर्व विधायक रामकुमार पाल हैं। वहीं सिद्धार्थनगर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) श्याम सुन्दर चौधरी हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जिस तरह भरोसा जताया है, अगला वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पार्टी की नीतियों क लेख जन-जन तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि अपना दल एस की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के लोग लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिले में जल्द ही पार्टी का विस्तार किया जायेगा और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी, ताकि पार्टी को वृहद स्तर पर बढ़ाया जा सकें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सकें। अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों एवं विधानसभा शोहरतगढ़़ क्षेत्रवासियों ने नि0 प्रदेश सचिव (शि0मं0) अपना दल (एस) विधान सभा क्षेत्र-302, शोहरतगढ़ अनिल चौधरी मो0 नं0-9161642317 को मिशन (2027) से अपना दल (एस) की दावेदारी किया है। वहीं अनिल चौधरी बुढ़नईयां विकास खण्ड जोगिया तहसील शोहरतगढ़़ जिला सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। अनिल चौधरी अपना दल (एस) पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दे रहे हैं। अनिल चौधरी  कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन तैयार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नि0 प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अपना दल (एस) विधान सभा क्षेत्र-302, शोहरतगढ़ अनिल चौधरी मो0 नं0-9161642317 ने कहा कि आप समस्त सम्मानित विधानसभा शोहरतगढ़़-302 क्षेत्रवासियों को नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आपको मिलें।

No comments:

ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं की ऊर्जा का रचनात्मक विकास होता है - सांसद जगदम्बिका पाल

* पीपीएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पीपीएस महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ। * युवा नेता अभय सिंह, रिंकू पाल, सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहल...