Sunday, 27 October 2024

संजीव जायसवाल ओबीसी महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हुए मनोनीत, लोगों ने दी बधाई

सरताज आलम 

शोहरतगढ़़/सिद्वार्थनगर।

       
जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव जायसवाल। 
ओबीसी महासभा प्रदेश प्रभारी उ0प्र0 राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेन्द्र सिंह लोधी व डा0 पुष्पराज सिंह के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष राम निवास वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील निषाद एवं प्रदेश महासचिव 
मिथिलेश कुमार के आदेशानुसार जिले के नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के वार्ड नं0-11 रघुनाथपुर के निवासी पूर्व सभासद संजीव जायसवाल पुत्र झिन्नन प्रसाद को उनके समाज मे उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए जिला कार्यकारी 
अध्यक्ष सिद्वार्थनगर पद पर नामित किया है। संजीव जायसवाल ने अपने मनोनयन पर कहा कि ओबीसी महासभा के उच्च पदाधिकारियों ने जो भरोसा करके हमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष जैसा बड़ा पद दिया है, महासभा द्वारा जो भी कार्य जनहित और संगठन के हित में कहा जायेगा, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करते हुए ओबीसी महासभा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान ओबीसी महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नामित होने पर विपक्ष के नेता माता प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ सपा नेता जमील सिद्दीकी, सपा के जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव, मोहन यादव, राजू प्रधान, सपा के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद फौजी, पत्रकार सरताज आलम, पत्रकार मुश्तन शेरुल्लाह, पत्रकार संजय मिश्रा, पत्रकार कमलेश मिश्रा, पत्रकार प्रदीप उपाध्याय, पत्रकार अरविन्द उपाध्याय, पत्रकार सुग्रीम यादव, पत्रकार पियूष सिंह, पत्रकार राकेश बाबा, पत्रकार अखिलेश सिंह, पत्रकार निजाम अंसारी, सभासद बाबूजी अंसारी सभासद वकील खान सहित नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं जिलावासियों ने श्यामदेव यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
             संजीव जायसवाल का मनोनयन पत्र।

No comments:

कसौधन सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह कार्यक्रम

  * बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान   जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महा...