Tuesday, 19 November 2024

नौ विधान सभा सीटों पर आज 20 नवम्बर को मतदान

उत्तर प्रदेश उपचुनाव....

सरताज आलम
लखनऊ।

             उप चुनाव के लिए आज होगा मतदान। 
उत्तर प्रदेश विधान सभा की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए आज 20 नवम्बर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवम्बर को सम्पन्न होगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा के मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर (अ0जा0), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3718 मतदान केन्द्र और 1917 मतदान केन्द्र हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक तैनात किये हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 843 भारी वाहन, 762 हल्के वाहन और 16318 मतदान कर्मी लगाये गयें हैं। मतदान के लिए 5151 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 5171 बैलट यूनिट और 5524 वी0वी0पैट तैयार किये गये हैं। चुनाव को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कुल 1994 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयीं है। 
  आज होगा मतदान और 23 नवम्बर को होगा मतगणना।
उपचुनाव के लिए कुल 74 आदर्श मतदान केन्द्र, 10 समस्त महिला प्रबन्धित मतदान केन्द्र, 7 समस्त युवा कर्मी मतदान केन्द्र और 6 समस्त दिव्यांग प्रबन्धित मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान से सम्बन्धित कोई भी शिकायत 18001801950 पर दर्ज कराई जा सकती है।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...