Saturday, 2 November 2024

गोवर्धन पूजा के अवसर पर चेयरमैनों द्वारा गायों की हुई पूजा

* चेयरमैन शोहरतगढ़़ अपने पति रवि अग्रवाल व चेयरमैन सुनील अग्रहरि अपनी पत्नी के साथ गायों को माला पहनकर, चन्दन लगाकर व फल खिलाकर की गायों की सेवा।

सरताज आलम

शोहरतगढ़़/बढ़नी/सिद्वार्थनगर।











शोहरतगढ़़ व बढ़नी चेयरमैनों द्वारा की गयीं गायों की पूजा।

जिले के नगर पंचायत शोहरतगढ़़ व बढ़नी के चेयरमैन उमा अग्रवाल अपने पति रवि अग्रवाल व चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने अपनी पत्नी के संग नगर पंचायत शोहरतगढ़़ व बढ़नी गौशाला पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की पूजा की गयीं। कस्बावासियों को चेयरमैन शोहरतगढ़़ व बढ़नी द्वारा गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। वहीं चेयरमैनों द्वारा गायों को चन्दन लगाकर, माला पहनाकर व फल खिलाकर सेवा किया। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू धर्म में गाय को गौ माता कहा जाता है और गाय की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हम सबको मिलकर एक-एक गाय अपने-अपने घर पालना चाहिए और गायों की देख-रेख करते रहना चाहिए। वहीं बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि इस समय में गायों को पालन करना समाज में बहुत कम हो गया है, जिसका मुख्य कारण गाय से पैदा हुआ बछड़ा है। पहले के समय में गाय से उत्पन्न बछड़े से बैल के रूप में खेत की जुताई की जाती थी। अब बैलों से खेत की जुताई न होने के कारण गाय के बछड़े को इधर-उधर छोड़ देते हैं, जो बछड़े एक दूसरे के फसलों को नुकसान करते हैं। बछड़े का कोई उपयोग न होने के कारण लोग गाय को पालने में रुचि नहीं रखते हैं। लेकिन हम सनातनी भाईयो को चाहिए की हर घर में गाय का सेवा किया जायें। गाय में समस्त देवता वास करते है। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ व बढ़नी गौशालाओं में गायों को पीने के लिए पानी, हरा चारा, पशु आहार, भूसा, पुआल आदि की समुचित व्यवस्था है।

शोहरतगढ़़ चेयरमैन उमा अग्रवाल व प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने दी गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।


No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...