Sunday, 3 November 2024

जिलाधिकारी साहब! एक नजर खेसरहा ब्लाक के ग्राम पंचायतों पर भी डाल लें

* फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाना, भ्रष्टाचार की दस्तक 

सरताज आलम 
सिद्धार्थनगर।

खेसरहा विकास खण्ड के 33 ग्राम पंचायतों का मनरेगा का हाल।

जिलाधिकारी साहब! एक नजर खेसरहा ब्लाक के ग्राम पंचायतों पर भी डाल लें, जहां पर फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगायीं जा रही है। मनरेगा कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। दीपावली की छुट्टी के दिन भी मनरेगा श्रमिक संचालित हैं। सरकार की योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है। जिले से लेकर ब्लाक तक के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। मनरेगा कार्यों में जमकर मनरेगा मजदूरों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। दीपावली की छुट्टी होने के बाद भी ग्राम प्रधान व सचिव के मिलीभगत का खेल जारी है। दूसरी तरफ सरकार के आदेशों की उल्लंघन करने से ग्राम प्रधान व सचिव पीछे नहीं होते हैं। अगर ऐसे भ्रष्टाचार पनपता रहा तो ग्राम पंचायत का विकास किस आधार पर होगा? पूरा मामला खेसरहा विकास खण्ड के 33 ग्राम पंचायतों का है। सूत्रों के मुताबिक कमीशन के चक्कर में फर्जी हाजिरी लग रहा है।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...