Saturday, 2 November 2024

खेसरहा ब्लाक में भी भ्रष्टाचार में डुबकी लगा रहे ब्लाक के जिम्मेदार

सरताज आलम

सिद्वार्थनगर।

         विकास खण्ड खेसरहा में मनरेगा कार्य में धांधली।

जिले के खेसरहा ब्लाक में भी भ्रष्टाचार में ब्लाक के जिम्मेदार डुबकी लगा रहे हैं। वहीं जिम्मेदारों की मिलीभगत से 19 ग्राम पंचायतों में फर्जी हाजिरी लगाने का खेल जारी है। जिसमें बनकटा प्रथम में 12 मजदूर, बरनवार में 81 मजदूर, बरगदव में 79 मजदूर, सुपौली में 139 मजदूर, दुलही 111 मजदूर, डुमरिया बुजुर्ग 65 मजदूर, भकहा में 100 मजदूर, बेलवा लगुनही में 142 मजदूर, बेलऊख 100 मजदूर, पूरनजोत में 119 मजदूर सहित कई ग्राम पंचायत है। आपको बता दें कि खेसरहा ब्लाक में भी महात्मा गांधी मनरेगा योजना चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टालरेंस की नीति को ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी/ कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। गांव में विकास के पहुंचने से पहले ही विकास का दम  जिम्मेदार भ्रष्टाचार घोंट देते हैं। खेसरहा विकास खण्ड के दर्जनों ग्राम पंचायतों में 31-10-24 से 1-11-24 तक छुट्टी के दिन भी फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगायीं गयी है।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...