सरताज आलम
सिद्धार्थनगर।
पुलिस की गिरफ्त में वांछित अभियुक्त।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष कठेला समय माता रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कठेला समयमाता पुलिस द्वारा शनिवार को मु0अं0सं0 131/2024 धारा 137(2), 87, 74, 127(2), 352, 351(3) BNS व 7/8 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त को गुरौवाजोत मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त विश्वनाथ त्रिपाठी उर्फ गजा पुत्र स्व जगदम्बिका प्रसाद निवासी गुरौवाजोत ग्रान्ट थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नन्दलाल सरोज, हेड कांस्टेबल आत्मानन्द यादव व कांस्टेबल अवधेश मद्धेशिया मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment