Wednesday, 6 November 2024

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भगवान के नाम पर भी हो रहा भ्रष्टाचार

जय प्रकाश यादव 

सिद्धार्थनगर।

              ‌      कोटेशन व निविदा टेंडर।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भगवान के नाम पर भी भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार हो रहा है। आपको बता दें कि आखिरकार नगर पंचायत शोहरतगढ़ में छठ पर्व पर भी लूट खसोट करने हेतु खेल प्रकाश में आया है। बिना छठ पर्व के टेंडर कार्य पड़े हो गया। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? फर्जी लोकल समाचार पत्रों में गोपनीय ढंग से विज्ञापन किया गया। 
                 ‌    कोटेशन निविदा प्रपत्र टेंडर।
विज्ञापन में कोटेशन व निविदा आमन्त्रित किये जाने की अन्तिम तिथि 06/11/2024 है और कोटेशन निविदा प्रपत्र नगर पंचायत कार्यालय से खरीदने की अन्तिम तिथि 05/11/2024 दिन 3:00 बजे तक है। वहीं आप सभी देख सकते हैं कि कोटेशन में उपरोक्त स्थान के सापेक्ष निविदा से पूर्व सभी कार्य हो गया। शिव बाबा के बाउन्ड्री पर टाइल्स हैं, उस पर भी पेंटिंग का कार्य दिखा दिया गया। आखिरकार नगर पंचायत के सरकारी धन का दुरुपयोग क्यों है? कोटेशन निविदा का आखिर क्या मतलब रहा? आखिरकार हर साल नगर पंचायत शोहरतगढ़़ पर छठ पर्व पर व्यवस्था होता है। वहीं छठ पर्व के एक दिन पूर्व निविदा व कोटेशन आमन्त्रित किये जाने का क्यों खेला गया? गोपनीय ढंग से निविदा व कोटेशन आमन्त्रित कर चाहेतो को टेंडर और मनमानी ढंग से कराया जा रहा है। कार्य चाहेतों को मनमाने ढंग से टेंडर देकर नगर पंचायत कार्यालय में लूट खसोट करने का सिलसिला जारी है। 
  शिव बाबा के बाउन्ड्री पर टाइल्स और उस पर पेंटिंग।

वहीं नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के जागरूक युवक ने जिलाधिकारी सिद्वार्थनगर व अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को उपरोक्त विषय पर दोषियों के ऊपर कठोर कार्रवाई किये जाने हेतु सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया है।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...