Saturday, 2 November 2024

दीपावाली की छुट्टी के दिन भी फर्जी मनरेगा श्रमिक कर रहे हैं संचालित

सरताज आलम 

सिद्धार्थनगर।

     विकास खण्ड खुनियांव में मनरेगा योजना कार्य में धांधली।

जिले के विकास खण्ड खुनियांव में छुट्टी के दिन भी मनरेगा का काम रुकने का नाम ही नही ले रहा है। मनरेगा कार्यों मे जमकर लूटखसोट हो रही है, और छुट्टी के दिन भी फर्जी मनरेगा श्रमिक संचालित कर रहे हैं। वहीं ब्लाक के जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं। सरकार की योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है। छुट्टी होने के बाद भी ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक के मिलीभगत का खेल चल रहा है। आपको बता दें कि एक तरफ दीपावली त्यौहार को लेकर अवकाश घोषित है और दूसरी तरफ सरकार के आदेशों की उल्लंघन करने से ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक पीछे नहीं हो रहे हैं। अब ऐसे भ्रष्टाचार पनपता रहेगा तो फिर कार्यवाही क्या होगी? अगर औसतन मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी 34365 रूपये एक दिन की बनती है। अगर ऐसे भ्रष्टाचार पनपता रहा तो ग्राम पंचायत का विकास किस आधार पर होगा। कई ग्राम पंचायत में नरेगा का काम जोरों शोरों से शुरु है, लेकीन मौके पर एक भी मजदूर नहीं नजर आ रहा है।इटवा, कटया मुस्तहकम, लटेरा, मैनिहवा, तेलियाडीह आदि गांव में छुट्टी के दिन भी मनरेगा जोरों शोरों पर है। अब देखना यह होगा कि खुनियांव खण्ड विकास अधिकारी व एपीओ के द्वारा क्या कार्यवाही होगी?





No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...